मई 21, 2024 8:36 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। इसमें देश की चर्चित सीटों में से एक इलाहाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है। इलाहाबाद के चुनावी परिदृश्य पर हमारे प्रतिनिधि की 
इलाहाबाद सीट से जीतकर लाल बहादुर शास्त्री और वी पी सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे। पिछले दो चुनावों से इस सीट पर भाजपा जीत रही है। इस सीट पर सबसे अधिक 07 बार  कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा ने पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस ने उज्जवल रमण और बसपा ने रमेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा 11 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वर्तमान में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रीता बहुगुणा जोशी यहां से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह पटेल को भारी मतों से हराया था। सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार तेज कर दिया है। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें  आती हैं। इनमें मेजा, करछना, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव  शामिल  हैं। इस संसदीय सीट पर 18 लाख से अधिक मतदाता 14 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।