लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन-क्षेत्र में दोबारा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, छठे चरण के लिए 58 निर्वाचन-क्षेत्रों में 1 हजार 978 पर्चे भरे गए थे। इनमें से 900 नामांकन वैध पाए गए।
छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों के लिए सबसे अधिक 470 नामांकन और हरियाणा में 10 सीटों के लिए 370 नामांकन भरे गये हैं। झारखंड में सबसे अधिक 70 नामांकन रांची संसदीय क्षेत्र के लिए दाखिल किए गए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट के लिए 69 पर्चे भरे गए हैं।