लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों- वाल्मीकि नगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर विधानसभा क्षेत्र की पच्चीस बूथों और वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र की उनतीस बूथों पर शाम चार बजे तक ही मतदान का समय निर्धारित है। हमारे संवाददाताओं ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चल रहा है। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही युवा, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग सहित अन्य मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
Site Admin | मई 25, 2024 5:33 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू
