मई 5, 2024 8:03 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन है। इस चरण में झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। गिरिडीह सीट से एनडीए की ओर से आजसू पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच सात मई को होगी जबकि नाम वापसी की तिथि नौ मई निर्धारित की गयी है।