मई 24, 2024 9:18 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य के 8 संसदीय क्षेत्रों में कल मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य के 8 संसदीय क्षेत्रों वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में कल मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से  वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर विधानसभा क्षेत्र की 25 बूथों और वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र की उनतीस बूथों पर शाम चार बजे तक ही मतदान का समय निर्धारित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला