मई 8, 2024 7:44 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, यहां 13 मई को चुनाव होना है। इसमें खीरी की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। खीरी लोकसभा सीट से लगातार दो बार से सांसद अजय कुमार मिश्र को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडी गठबंधन ने पूर्व सदर विधायक समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा और बसपा से अमरोहा के रहने वाले अंशय कालरा चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
खीरी लोकसभा क्षेत्र में जनपद की पांच विधानसभाएं पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर और 142 लखीमपुर आती हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 62 हजार 469 मतदाता है। पहले आम चुनाव से अब तक सबसे ज्यादा नौ बार कांग्रेस, चार बार भाजपा, तीन बार सपा और एक-एक बार जनता पार्टी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार अजय कुमार मिश्र लगातार तीसरी बार भाजपा से चुनावी मैदान में उतरने से यह सीट अहम मानी जा रही है। इस बार अजय मिश्र के सामने गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा और बसपा के अंशय कालरा मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक तेजी से प्रचार शुरू कर दिया है।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य जनसभाएं कर चुके हैं। वहीं सपा के अखिलेश यादव बसपा की प्रमुख मायावती और भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आने वाले दिनों में यहां जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला