अप्रैल 19, 2024 2:20 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की 4 संसदीय सीटों पर नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की 4 संसदीय सीटों पर नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिसूचना जारी होने के पहले दिन कल कई उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में पलामू से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम, राजद की ममता भुईंया, सत्येंद्र कुमार और वृंदा राम ने पर्चा खरीदा। वहीं खूंटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, निर्दलीय संजय कुमार तिर्की ने पर्चा खरीदा। अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को नामांकन करेंगे। लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं सिंहभूम सीट के लिए महागठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी समेत पांच प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। हालांकि अबतक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला