अप्रैल 18, 2024 4:01 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार संसदीय सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार संसदीय सीटों- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। इन चार सीटों में तीन सीटें सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा अनुसूचित जनजाति-एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि पलामू अनुसूचित जाति-एससी के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। वहीं, 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। बता दें कि एनडीए तथा आइएनडीआइए ने इन चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है। सिंहभूम में भाजपा ने गीता कोड़ा तथा झामुमो ने जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया है। खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आमने-सामने होंगे। लोहरदगा में भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव तथा कांग्रेस ने सुखदेव भगत तथा पलामू में भाजपा ने वीडी राम और राजद ने ममता भुइयां को टिकट दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला