लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत कल राज्य की चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में मतदान होगा। इससे सम्बंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदाता किसी भी तरह की जानकारी या समस्या लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इधर, मतदान के लिए सभी संबधित निर्वाचन क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया जा रहा है। इससे पहले सभी सम्बंधित निर्वाची पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी मतदान कर्मियों को उनके कार्य और दायित्वों की जानकारी दी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस चरण में कुल सात हजार पांच सौ पंचानबे केंद्रों पर मतदान होगा।
Site Admin | मई 12, 2024 2:43 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत कल राज्य की चार लोकसभा सीटों में मतदान होगा
