लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए दाखिल नामांकन-पत्रों की जांच आज होगी। चौथे चरण में नामांकन-पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन कल 43 उम्मीदवारों ने 71 नामांकन -पत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही इस चरण में कुल 101 उम्मीदवारों ने 154 नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कल बताया कि चौथे चरण के नामांकन भरने के अंतिम दिन तक देवास से 9, उज्जैन 11, रतलाम 15, धार 10, खरगौन 6, इंदौर 26, मंदसौर 10, खण्डवा से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन-पत्र दाखिल कर चुके उम्मीदवारों के शपथ पत्र और अन्य जानकारियां चुनाव आयोग की वेबसाइट की लिंक पर देखी जा सकती हैं। चौथे चरण में 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके लिए 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।
Site Admin | अप्रैल 26, 2024 2:43 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए दाखिल नामांकन-पत्रों की जांच आज