मई 29, 2024 7:32 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए कल शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए कल शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। झारखंड में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव दुमकाराजमहल और गोड्डा में होना है। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 53 लाख 23 हजार 886 वोटर 52 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार दुमका और गोड्डा में 19-19 और राजमहल में 14 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इन तीनों सीटों के लिए कुल छह हजार दो सौ अंठावन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।  1 जून को वोट डाले जाएंगे जबकि 4 जून को मतों की गिनती होगी।