मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 1, 2024 1:47 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज 57 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज सात राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में पंजाब तथा उत्‍तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 09, बिहार की 08, ओडिशा की 06, हिमाचल प्रदेश की 04, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सवेरे सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

 इस चरण में कुल नौ सौ चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा के ही अनुराग सिंह ठाकुर, रविशंकर प्रसाद तथा कंगना रनौत, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी तथा विक्रमादित्य सिंह, राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।

 इस चरण में दस करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 आज ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की 6 और बिहार, उत्‍तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीट का उप-चुनाव भी हो रहा है।

 इस चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही लोकसभा की सभी सीटों का मतदान संपन्न हो जाएगा। मतदान संपन्न होने के साथ ही उस महत्वपूर्ण दिन की प्रतीक्षा बढ़ती जा रही है जब राजनीतिक नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। इस बीच, लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून  मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं।