लोकसभा चुनाव का पहला चरण कुल एक हजार छह सौ 25 उम्मीवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगा। इनमें केन्द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, तमिलनाडु के राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामलई, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल की डॉ. तमिलिसाई सौंदराजन, डी.एम.के. नेता कनिमोई, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीर सेल्वम, फिल्म स्टार राधिका शरदकुमार, केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री संजीव बालियन और कांग्रेस नेता कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ शामिल हैं।