प्रदेश में पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 9 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार की इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर आज हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र और ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज बिलासपुर व हमीरपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार को अंजाम देंगे। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज किन्नौर जिले के करछम और कल्पा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।
Site Admin | मई 21, 2024 7:13 अपराह्न
लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 9 दिन शेष
