मई 25, 2024 8:57 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया

 

    आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। आज 6 राज्‍यों और दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सभी 58 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इनमें उत्‍तरप्रदेश की 14, हरियाणा की सभी दस, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्‍ली की सभी 7, ओडिशा की 6, झारखण्‍ड की चार और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक लोकसभा सीट शामिल हैं।

    जम्‍मू कश्‍मीर में अनंतनाग-राजौरी सीट पर पिछले 35 वर्ष में सर्वाधिक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बिहार में 53 प्रतिशत से अधिक, हरियाणा में 58 प्रतिशत से अधिक, झारखंड में लगभग 63 प्रतिशत और दिल्‍ली में 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। ओडिशा में मतदान 60 प्रतिशत से अधिक, उत्‍तर प्रदेश में 54 प्रतिशत से अधिक और पश्चिम बंगाल में 78 प्रतिशत से अधिक रहा।

    छठे चरण में कुल आठ सौ नवासी उम्‍मीदवार मैदान में थे।

    आज ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी मतदान हुआ। इन सीटों पर रात आठ बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा।

    अबतक लोकसभा की 4 सौ 86 सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हो चुका है। सातवें और अखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है। इस चरण में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

    मतगणना चार जून को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला