अप्रैल 4, 2024 9:39 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनावों के लिए आकाशवाणी व दूरदर्शन पर प्रसारण का समय तय किया गया

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन पर मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय पार्टियों के लिए प्रसारण का समय आवंटन करने के कार्य का आयोजन आज नई दिल्‍ली के रंगभवन में किया गया। प्रत्‍येक राष्‍ट्रीय पार्टी को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर 45- 45 मिनट दिये जायेंगे। 6 राष्‍ट्रीय पार्टियों को अतिरिक्‍त साढे पांच घंटों के प्रसारण का समय भी दिया गया है। 

यह प्रसारण इस महीने की 16 और 23 तारीख को तथा अगले महीने 3, 10, 17, 22 और 29 तारीख को किया जायेगा।