मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 17, 2024 7:43 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनावः दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 700 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य भर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच दूरदराज के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार आज 700 पोलिंग पार्टियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया, जबकि कल करीब 11 हजार पोलिंग टीमें रवाना होंगी। प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए अर्धसैनिक बल की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं।
टिहरी से हमारे क्षेत्रीय संवाददाता ने बताया कि आज जिला मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सामाग्री के साथ 15 पोलिंग टीम को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कल टिहरी संसदीय क्षेत्र और गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के 6 विधान सभाओं के लिए 948 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला