मार्च 19, 2024 12:28 अपराह्न

printer

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी होगी

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की एक सौ दो सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की दो-दो तथा छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा। उम्‍मीदवार इस महीने की 27 तारीख तक नामांकन दाखिल कर स‍कते हैं जबकि मतदान 19 अप्रैल को होगा।