जुलाई 2, 2024 8:38 अपराह्न

printer

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया गया

सदन में कल सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और उसके अनुषांगिक संगठनों द्वारा आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के गोल बाजार चौक में प्रदर्शन किया।

 

इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है।