अप्रैल 18, 2024 5:20 अपराह्न

printer

लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, इस चरण में 13 मई को होगा मतदान

लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। इस चरण में 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस बीच लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। तीसरे चरण में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशा में लोकसभा की 94 सीटों के लिए 7 मई को चुनाव होगा।