मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 23, 2024 5:26 अपराह्न

printer

लोकसभा की 2 सीटों और13 राज्यों की कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

लोकसभा की 2 सीटों वायनाड तथा नांदेड़ और 13 राज्यों की कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है।

    केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी उम्मीदवार सत्यन मोकेरी से 4 लाख से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

    महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. संतूकराव हंबार्डे अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी रवींद्र चव्हाण से 45 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

    बिहार में तरारी विधानसभा सीट भाजपा के विशाल प्रशान्‍त दस हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं। वहीं रामगढ विधानसभा सीट से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है।

    पंजाब में गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं बरनाला से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

    कर्नाटक में की सभी तीनों सीटों पर कांग्रेस को विजय हासिल हुई है।

    मेघालय में सत्तारूढ़ एन.पी.पी. उम्मीदवार मेहताब चांडी अगितोक संगमा ने एकमात्र गमबेग्रे सीट जीत ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की साधिया रानी एम. संगमा को हराया।

    उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।    असम में धोलाई विधानसभा सीट से भाजपा के निहार रंजन दास नौ हजार सीटों से अपने प्रतिद्वंदि धुब्र ज्‍योति पुरकायस्‍थ से आगे चल रहे हैं। वहीं, सिदली से यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने जीत हासिल की है। बोंगई गांव विधानसभा सीट से असमगढ़ परिषद की दीप्‍ती माये चौधरी ने जीत हासिल की है। वहीं बेहाली से भाजपा के दिगंता घटोवाल ने जीत हासिल की है और रामगुढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा के दिप्‍लु रंजन शर्मा आगे चल रहे हैं।

    केरल में, पालाक्‍काड़ से कांग्रेस के राहुल मंकु ताथिल ने जीत हासिल की  है। वहीं, चेलाक्‍करा सीट से कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के यू आर प्रदीप ने जीत हासिल की है।

    उत्तर प्रदेश में मीरापुर, कटहरी, मझवा और कुंदरकी विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। वहीं गाजियाबाद, खैर और फूलपुर सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है।