अक्टूबर 10, 2025 7:04 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बारबाडोस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की

 

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज बारबाडोस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भारत की विकास गाथा में रणनीतिक साझेदार बनने का आग्रह किया। लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने भारतीय मूल के सदस्‍यों के योगदान की सराहना की। उन्‍होंने भारतीय समुदाय के लोगों को भारत के राजदूत और महाद्वीपों में दिलों का सेतु कहा।

 

समारोह को सम्‍बोधित करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने भारत की उपलब्धियों चन्‍द्रयान-तीन, डिजिटल भुगतान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टीका कूटनीति का उल्‍लेख किया। डिजिटल शासन में भारत के नेतृत्‍व पर बल देते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने कहा कि भारत संसदीय नवाचार के अग्रिम पंक्ति में है। भारत, पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए डिजिटल पार्लियामेंट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित बहुभाषी उपकरणों जैसी पहलों को कार्यान्वित कर रहा है। लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने बारबाडोस विधानसभा के अध्‍यक्ष आर्थर होल्डर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला