लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे। 25 मई के दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चौंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी अनुमति प्रदान की है। रांची में शाम पांच बजे स्वर्ण भूमि सभागार डांगरा टोली में लोकसभा अध्यक्ष का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस नागरिक अभिनंदन में रांची शहर के कई संस्थाएं और रांची शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Site Admin | मई 18, 2025 1:48 अपराह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे