फ़रवरी 11, 2026 2:17 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने पं. दीनदयाल उपाध्‍याय की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री बिरला ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय को समग्र मानवतावाद का जनक और देश भर में अंत्योदय की भावना का प्रतीक बताया। लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि स्‍वदेशी, आत्‍मनिर्भरता और  सांस्कृतिक आत्म-जागरूकता पर आधारित पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन राष्ट्रीय नीति और सामाजिक विमर्श का मार्गदर्शन करता है।

 

श्री बिरला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार देश में वास्‍तविक विकास तभी होगा, जब समाज में अंतिम व्‍यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। उन्‍होंने स्पष्ट किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता से नहीं बल्कि सेवा, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के विचार का समर्थन किया।