लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने होली को रंगों, उत्साह और आपसी सद्भाव का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाईचारे की भावना को दर्शाता है।
श्री बिरला ने कहा कि होली लोगों को याद दिलाती है कि प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर जीवन की चुनौतियों पर विजय दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को रंग लगाना और भेदभाव की बाधाओं को तोड़ता है तथा समानता और एकता का सशक्त संदेश देता है, जो राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।