मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 25, 2025 8:58 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए पर्यावरण के प्रति सम्मान केवल एक विश्वास नहीं, बल्कि जीवन का एक अभिन्न अंग है। आज नई दिल्ली में क्रांतिकारी सोहन सिंह की जयंती पर श्री बिरला ने कहा कि भारतीय परंपराओं, धर्मग्रंथों और लोककथाओं ने मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य पर लगातार बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि मानवीय गतिविधियां पारिस्थितिक असंतुलन का प्रमुख कारण रही हैं। श्री बिरला ने एक राष्ट्र के रूप में, भारत को भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण हेतु नए संकल्प के साथ एकजुट होने का सुझाव चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने क्रांतिकारी सोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला