अक्टूबर 2, 2025 9:56 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजयदशमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलते हुए असत्य और बुराई का पराभव निश्चित है। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र कोटा का दशहरा अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है और राष्ट्र की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

श्री बिरला ने लोगों से क्रोध, लोभ, अहंकार और ईर्ष्या पर विजय प्राप्त करने तथा सकारात्मकता, सद्भावना और रचनात्मकता की ओर बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सबके जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और उत्साह की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला