लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि देश समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री बिरला ने नई दिल्ली में बदलते परिदृश्य को अपनाना: मेरा विकसित भारत-2047 विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार वित्तीय कानूनों को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कैसे काम कर रही है। श्री बिरला ने कहा कि भारत में अब बेहतर निवेश का माहौल है और निवेशक निवेश के लिए देश की ओर देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत संधारणीय जीवन में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और भारतीय वित्तीय संस्थानों का भी दुनिया भर में सम्मान किया जा रहा है।
Site Admin | फ़रवरी 28, 2025 1:56 अपराह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है
