जुलाई 6, 2025 2:26 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अन्य नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और अन्य नेताओं ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्‍टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज ने भी नई दिल्ली के शहीदी पार्क में डॉक्‍टर मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री वैष्णव ने भारतीय भाषाओं के महत्व की वकालत करने में डॉक्‍टर मुखर्जी के योगदान की सराहना की।