जनवरी 26, 2026 10:01 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लाल किले में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के लाल किले में छह दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति और पर्यटन महोत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से लोगों को विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। श्री बिरला ने कहा कि यह पहल देश की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से लोगों को देश की परंपराओं, लोक कलाओं, शिल्पकलाओं, व्यंजनों और पर्यटन स्थलों की गहरी समझ प्राप्त होगी, जिससे राष्ट्र की विरासत के साथ लोगों का जुड़ाव मजबूत होगा।इस आयोजन में 34 राज्य पर्यटन मण्‍डप, 24 केंद्रीय मंत्रालयों के स्टॉल और देशभर के प्रमुख संस्थान और संगठन भाग ले रहे हैं।