मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 12, 2025 11:53 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से राज्य प्रशासनिक सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से पदोन्नत कुल 97 अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी शामिल हैं।
यह कार्यक्रम “विकसित भारत-2047” के राष्ट्रीय विजन और “मिशन कर्मयोगी” के रूपांतरकारी लक्ष्यों से प्रेरित है। यह अधिकारियों को राज्य स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व के उत्तरदायित्वों में सुचारू रूप से परिवर्तित करने के लिए एक संरचित मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य नीति-निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तत्पर प्रशासनिक अधिकारियों को तैयार करना है।
यह कार्यक्रम सात प्रमुख विषयगत स्तंभों – सुशासन, व्यक्तित्व विकास, सहयोगात्मक शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व अंतर्दृष्टि, उद्यमिता और क्षेत्रीय समझ पर आधारित है।