लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। विपक्ष ने आज सुबह लोकसभा अध्यक्ष बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया।
विपक्ष ने यह नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंपा । लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि नोटिस की जांच किेये जाने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस, डी एम के, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी दलों सहित विपक्षी दलों के 118 सदस्यों ने महासचिव को सौंपे गए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।