मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 16, 2025 9:30 पूर्वाह्न

printer

लोकपर्व हरेला पर आज उत्तराखंड रचेगा नया कीर्तिमान, एक ही दिन में पांच लाख पौधे रोपे जाएंगे

उत्तराखंड आज हरेला लोकपर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में आज पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। यह आयोजन ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता के साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा देना है।

प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ‘‘ थीम पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत गढ़वाल मंडल में तीन लाख और कुमाऊं मंडल में दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
इस राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय निकायों, वन पंचायतों, महिला समूहों, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का पर्व है, जो हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का संदेश देता है।