सितम्बर 14, 2023 8:55 अपराह्न | लोकपर्व पोला

printer

लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल की कामना के साथ हल और अपने बैलों की पूजा-अर्चना की। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। आज बच्चों ने मिट्टी से बने बैल और अन्य खिलौनों का आनंद उठाया।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी आज तीजा-पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेती-किसानी की समृद्धि के लिए हल और नंदी बैल की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।