अक्टूबर 11, 2025 10:15 पूर्वाह्न

printer

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र का अनुयायी बताया। श्री नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आपातकाल के दौरान, जयप्रकाश नारायण ने देश की लोकतांत्रिक चेतना को जागृत किया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आदर्श पीढ़ियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्य करने में प्रेरित करते रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला