मार्च 2, 2026 5:22 अपराह्न

printer

लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत में समाज की जीवंतता की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में श्री तुर्क ने पाकिस्तान और चीन में मानवाधिकारों की चिंताजनक स्थिति की कड़ी आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख पिछले महीने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली में थे।

श्री तुर्क ने कहा कि नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करना और नागरिक समाज को बिना किसी बाधा के अपना काम करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने पाकिस्तान की भी आलोचना की, जहां हाल ही में दो मानवाधिकार वकीलों को 17 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

श्री तुर्क ने चीन के अधिकारियों से देश में मौलिक अधिकारों के शांतिपूर्ण प्रयोग को दबाने के लिए अस्पष्ट आपराधिक, प्रशासनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रावधानों का उपयोग बंद करने का भी आग्रह किया।