मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 26, 2025 1:35 अपराह्न

printer

लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण के लिए उत्तराखंड सरकार की पहल, मॉनसून सत्र में लाया जाएगा नया अधिनियम

राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण और हित में नया अधिनियम लाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘‘संविधान हत्या दिवस‘‘ कार्यक्रम में यह बात कही।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किये जांएगे, जिसके निर्देश श्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान दिये।

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि की प्रक्रिया को सरल बनाने और इसे बढ़ाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।