मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 21, 2024 1:48 अपराह्न

printer

लोकतंत्र के सुचारू संचालन के लिए निष्पक्ष चुनाव महत्वपूर्ण: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के सुचारू संचालन के लिए निष्पक्ष चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए एक स्तर का निर्धारण अवश्य किया जाना चाहिए। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री खरगे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। इस रोक को तुरंत हटाया जाना चाहिए ताकि कांग्रेस आगामी चुनावों के दौरान अपने कोष का इस्तेमाल कर सके।

 वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों के लेन-देन पर रोक लगाने को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से लिए गए कोष पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस पार्टी के खातों से धन जबरदस्‍ती लिए जा रहे हैं।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के लेन-देन पर रोक नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र पर रोक है।