जून 30, 2025 2:08 अपराह्न

printer

लॉ कॉलेज में हुए दुष्‍कर्म की घटना की जांच के लिए कोलकाता पहुंचा भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय दल

भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय दल लॉ कॉलेज में हुए दुष्‍कर्म की घटना की जांच के लिए कोलकाता पहुंच गया है। ये दल इस घटना के बारे में जानकारी एकत्र करेगा और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस दल में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी शामिल हैं।

 

 

श्री देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। तृणमूल शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।