फ़रवरी 21, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

लेबनान में इस्राइल हमलों में कम से कम 10 मरे, 24 घायल

लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में कल इस्राइल हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और तीन बच्चों सहित 24 लोग घायल हो गए। इससे पहले एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमले में दो और लोग मारे गए थे।

इस्राइल ने कहा है कि उसने बेका घाटी में लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के कमांड केंद्रों को निशाना बनाया है। हालांकि, हिजबुल्लाह की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार यह हमले एक इमारत पर किए गए। आपातकालीन दल आग बुझाने और मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला