फ़रवरी 22, 2026 1:33 अपराह्न

printer

लेबनान में आतंकी ठिकानों पर इस्राइल हमलों में 12 मरे, 50 घायल

लेबनान में आतंकी ठिकानों पर इस्राइल के हमलों में 12 लोग मारे गए हैं। मीडिया की ख़बरों में लेबनान के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पूर्वी और दक्षिणी शहरों में हुए हमलों में 50 लोग घायल भी हुए हैं।

इस्राइली सेना ने कहा कि बेका घाटी के बालबेक में हिज्‍बुल्‍ला के तीन आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। ये आतंकी इस्राइल के खिलाफ आतंकी हमलों और रॉकेट दागने की योजना बना रहे थे।

नवम्‍बर 2024 में अमरीका के सहयोग से इस्राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम के बाद यह सबसे बड़ा हमला है।

                                   

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला