फ़रवरी 9, 2026 5:59 अपराह्न

printer

लेबनान के त्रिपोली में आवासीय इमारतें ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14

लेबनान के त्रिपोली में आवासीय इमारतों के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशक इमाद ख्रीस ने बताया कि बचाव दल को 14 शव मिले हैं। मलबे से आठ लोगों को बचाया गया है। कल अधिकारियों ने आस-पास की दो आवासीय इमारतों के ढहने की पुष्टि की थी।

त्रिपोली लेबनान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और हाल के वर्षों में यहां बार-बार इमारतें ढह रही हैं। इसका मुख्य कारण लंबे समय से चल रहा आर्थिक संकट, खराब रखरखाव और कमजोर नियामक निगरानी को माना जा रहा है।