फ़रवरी 6, 2026 9:24 अपराह्न

printer

लेबनान और सीरिया ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए; 300 से अधिक सीरियाई कैदी स्वदेश भेजे जाएंगे

लेबनान और सीरिया ने आज एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत 300 से अधिक सीरियाई कैदियों को लेबनानी जेलों से उनके देश सीरिया भेजा जाएगा, ताकि वे अपनी बाकी सज़ा वहीं पूरी कर सकें। लेबनान की राजधानी बेरूत में सरकार के मुख्‍यालय में लेबनान के उप प्रधानमंत्री तारेक मित्री और सीरिया के न्याय मंत्री मज़हर अल-वैस ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। श्री मित्री ने संवाददाताओं को बताया कि लेबनान की जेलों में सीरियाई कैदियों के मामले में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते को कल से लागू किया जाएगा। श्री अल-वैस ने कहा कि दोनों देश आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ मामले अभी भी बाकी हैं। फिर भी इस कदम से मौजूदा भरोसे को बढ़ावा मिलेगा।