जनवरी 24, 2026 1:57 अपराह्न

printer

लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026

लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्‍के को सुभाष चंद्र बोस राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार 2026 के लिए चुना गया है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उनके उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए व्‍यक्तिगत श्रेणी में दिया जा रहा है।

   

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि सिक्किम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को संस्‍थागत श्रेणी में इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। ये पुरस्‍कार पूरे देश में आपदा प्रबंधन में किए गए विशिष्‍ट कार्यों और आपदा से निपटने, कार्रवाई तथा प्रतिक्रिया की तैयारियों के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला