नवम्बर 10, 2025 8:14 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लुआंडा में अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लुआंडा में अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति अंगोला में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। अंगोला में भारतीय समुदाय के लगभग 8 हजार लोग हैं। लगभग 200 भारतीय कंपनियाँ अंगोला में कार्यरत हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कल अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ व्यापक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अंगोला के साथ संसदीय सहयोग बढ़ाने की आशा करता है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं द्वारा आपसी आदान-प्रदान के माध्यम से एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की आवश्यकता पर बल दिया ।

 

राष्ट्रपति मुर्मु 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर हैं। वे कल अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बोत्सवाना जाने से पहले अंगोला की स्‍वाधीनता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दो अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है।