फ़रवरी 4, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के पुत्र और पूर्व उत्तराधिकारी सैफ अल इस्लाम की हत्या का दावा

लीब‍िया के अधिकारियों ने कहा कि लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्‍मर गद्दाफी के पुत्र और एक बार के उत्‍तराधिकारी सैफ अल इस्‍लाम गद्दाफी को उत्‍तरी अफ्रीकी देश में मार दिया गया है। लीबिया के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राजधानी त्रिपोली से 136 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित जिंटन शहर में 53 वर्षीय सैफ की हत्‍या की गई है।

   

उनकी मौत के हालात तत्‍काल स्‍पष्‍ट नहीं थे। सैफ अल इस्‍लाम के वकील खालि‍द अल जैदी ने विस्‍तृत जानकारी दिए बगैर फेसबुक पर उनकी मौत की पुष्टि की। संयुक्‍त राष्‍ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले राजनीतिक संवाद में गद्दाफी का नेतृत्‍व अब्दुल्लाह ओथमान अब्दुर्रहीम ने किया था।

 

इस संवाद का उद्देश्‍य दीर्घ दिनों से चल रहे संघर्ष का समाधान तलाशना था। अब्दुल्लाह ओथमान अब्दुर्रहीम ने भी सैफ अल इस्‍लाम की मौत की घोषणा की है। लीबिया के न्‍यूज़ आउटलेट फ़वासेल मीडिया ने अब्दुर्रहीम का हवाला देते हुए कहा कि हथियारों से लैस लोगों ने सैफ की हत्‍या उनके घर पर की।