फ़रवरी 4, 2026 7:33 अपराह्न

printer

लीबिया के पूर्व नेता गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मौत

लीबिया के पूर्व नेता मोअम्मर गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की नकाबपोशों की गोलीबारी में मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि देश के पश्चिमी शहर ज़िंटान स्थित उनके आवास पर नकाबपोशों ने गोलीबारी कर उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया।

सैफ अल-इस्लाम सार्वजनिक जीवन में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे। सैफ अल-इस्लाम के कार्यालय ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों ने उनके आवास पर धावा बोला। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान करने तथा गवाहों से पूछताछ के लिए फोरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला