मई 23, 2024 5:06 अपराह्न

printer

लाहौल स्पीति को जोड़ने वाली समदो काज़ा ग्राम्फू मार्ग अभी भी यातायात के लिए बन्द

जिला लाहौल स्पीति को जोड़ने वाली समदो काज़ा ग्राम्फू मार्ग सर्दियों में हुए भारी बर्फबारी के बाद अभी भी यातायात के लिए बन्द है। बीआरओ ने अप्रैल माह में इस सड़क से बर्फ़ हटाने जा कार्य आरम्भ किया था लेकिन अप्रैल माह में अधिकतर समय  खराब मौसम व बर्फवारी  के कारण सड़क बहाली में विलंब हुआ है । ऐसे में विधानसभा उपचुनाव व लोकसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को स्पीति तक पहुँचने में कुल्लू जलोड़ी होकर कई किलोमीटर सफर कर स्पीति पहुँचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इन दिनों बीआरओ के जवान बर्फ व हिमखण्ड को हटाने में युद्धस्तर पर जुटे है। वहीँ मनाली रोहतांग दर्रा कोकसर सड़क को भी खोलने का कार्य बीआरओ द्वारा युद्धस्तर पर जारी है ।
बीआरओ के अधिकारी BD धीमान के मुताबिक इन दिनों 12 से 14 घण्टे स्नो क्लेरेन्स का काम किया जा रहा है और बर्फ की मोटी दीवार को चीरते हुए बीआरओ लगातार आगे बढ़ते जा रहे है। मनाली की ओर से रोहतांग दर्रे तक बीआरओ की टीम पहुँच चुकी है और कोकसर की ओर से मात्र 2 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शेष बची है  बीआरओ का दावा है कि समदो काज़ा ग्राम्फू व रोहतांग दोनों ही सड़को को 25 मई तक  बर्फ हटाकर यातायात के लिये  वहाल कर दिया जएगा ।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला