फ़रवरी 6, 2026 5:15 अपराह्न

printer

लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार पैसे लेकर किया जा रहा है: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राजधानी में लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार पैसे लेकर किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कुछ तथ्‍यों की जांच के बाद उन्हें इस दुष्प्रचार के पीछे की वजह का पता चला है। पुलिस ने कहा है कि पैसों के लालच में दहशत फैलाने को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त और जनसंपर्क अधिकारी संजय त्यागी ने कहा था कि पिछले वर्षों की तुलना में दिल्ली में लापता व्यक्तियों के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों, विशेष रूप से राजधानी में बच्चों के लापता होने को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।