अप्रैल 27, 2024 4:36 अपराह्न

printer

लातेहार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी

लातेहार जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले की उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर पर स्वीप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं वर्ष 2019 में जिन इलाकों में कम मतदान हुआ था, वहां विशेष रुप से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।